बालकाण्ड विषय सूची – Baal Kaand Episodes
- प्रथम सोपान-मंगलाचरण -Invocations
- गुरु ब्राह्मण-संत वंदना – Salutations To The Guru, Brahmins, Saints
- खल वंदना – Salutations to the wicked
- संत-असंत वंदना – Contrast between Saints and the evil-minded
- रामरूप से जीवमात्र की वंदना – Salutations to all living beings
- तुलसीदासजी की दीनता और श्री राम भक्तिमयी कविता की महिमा – Tulsidas ji’s humility
- कवि वंदना – Salutations to the immortal poets
- वाल्मीकि जी, वेद, देवी, देवताओं आदि की वंदना – Salutations to Sages, Gods and Goddesses
- श्री सीताराम-धाम-परिकर वंदना – Salutations to the family and companions of Shri Ram Sita ji
- श्री नाम वंदना और नाम महिमा – Salutations and glory of the Name
- श्री रामगुण, श्री रामचरित् और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram
- मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas
- मानस का रूप और माहात्म्य – Metaphorical representation of the Manas as a Lake
- श्री याज्ञवल्क्य-भरद्वाज जी संवाद तथा सतीजी-शिवजी का कुंभज ऋषि से मिलना – Dialogue between Sages Yagyavalkya and Bhardwaj ji, Lord Shiv and Sati ji’s meeting, Rishi Kumbhaj
- सती जी का भ्रम, श्री रामजी का ऐश्वर्य और सती जी का खेद – Sati ji’s bewilderment, Shri Ram’s divine glory and Sati ji’s remorse
- शिवजी द्वारा सती जी का त्याग, शिवजी की समाधि – Shiv ji’s disowning of Sati ji, and Lord Shiv ji’s samadhi
- सती जी का दक्ष यज्ञ में जाना और योगाग्नि से जल जाना- Sati ji visits Daksh’s yajna and Her self immolation
- दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance
- रामजी का शिवजी को विवाह हेतु अनुरोध और सप्तर्षियों द्वारा पार्वतीजी की परीक्षा – Ram ji requests Lord Shiv to marry Parvati ji and Sapt Rishis test Her
- कामदेव का देवकार्य के लिए जाना और भस्म होना – Kaamdev goes to break Shiv ji’s trance and gets burnt to ashes
- रति को वरदान, देवताओं की प्राथना, सप्तर्षियों का पार्वती के पास जाना – Lord Shiv’s boon to Rati, Gods’ prayers to Lord Shiv and Seven sages visit Parvati ji
- शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations
- शिवजी पार्वती जी का विवाह और कैलाश आगमन – Lord Shiv and Parvati ji’s marriage and reaching Kailash
- भगवान शिव-पार्वती जी संवाद – A dialogue between Lord Shiv and Goddess Parvati
- श्रीराम अवतार के हेतु – Reasons for Shri Ram’s Descent
- नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव – Narad ji’s ego and Lord’s Maya
- विश्वमोहिनी का स्वयंवर, शिवगणों तथा भगवान को नारद जी का शाप तथा उनका मोह भंग – Vishwamohini’s marriage, Narad’s curse on Lord Shiv’s attendants and Lord Hari
- श्री मनु-शतरूपा जी का तप एवं वरदान – The penance of Shri Manu and Shatrupa ji and Lord’s boon
- प्रतापभानु की कथा – The Story of King Pratapbhanu
- रावणादि का जन्म, तपस्या और उनका ऐश्वर्य तथा अत्याचार – The birth of Ravan and his brothers, their penance, opulence and tyranny
- पृथ्वी और देवतादि की करुण पुकार – The pitiful appeal of mother Earth and other Gods
- भगवान का वरदान और राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ – Lord’s compassion and King Dashrath’s fire yagya for birth of a son
- श्री भगवान् का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes
- विश्वामित्र जी का राजा दशरथ से श्री राम-लक्ष्मण को माँगना – Vishwamitra ji asks King Dashrath for Lord Ram Lakshman to protect his yajna
- ऋषि विश्वामित्र-यज्ञ की रक्षा और अहल्या उद्धार- Protection of Sage Vishwamitra’s yajna and Redemption of Ahalya
- श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur
- श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji
- श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji
- पुष्पवाटिका-निरीक्षण, श्री सीता-रामजी का परस्पर दर्शन – Shri Ram’s visit to King Janak’s garden, Ram ji and Sita ji catch sight of each other
- श्री सीताजी का पार्वती पूजन एवं वरदान प्राप्ति तथा श्री राम-लक्ष्मण संवाद – Sita ji worships Goddess Parvati, receives Her blessings, dialogue between Shri Ram Lakshman ji
- श्री राम-लक्ष्मण सहित ऋषि विश्वामित्र का यज्ञशाला में प्रवेश – Lord Ram and Lakshman ji enter the pavilion set-up for the bow-sacrifice
- श्री सीताजी का यज्ञशाला में प्रवेश – Sita ji’s entry into the pavilion
- बंदीजनों द्वारा जनकप्रतिज्ञा की घोषणा, राजाओं से धनुष न उठना – Proclamation of King Janak’s vow, princes fail to lift the bow
- जनक जी की निराशाजनक वाणी, श्री लक्ष्मण जी का क्रोध, विश्वामित्रजी का राम जी को धनुष तोड़ोने के लिये बोलना – King Janak’s disappointment, Shri Lakshman’s anger, Guru ji instructs Ram ji to break the bow
- धनुषभंग – Ram ji breaks Lord Shiv’s bow
- जयमाला पहनाना, श्री परशुराम का आगमन व क्रोध – Sita ji places the garland of victory around Shri Ram’s neck, sage Parshuram’s arrival and his anger
- श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter
- दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur
- बारात का जनकपुर में आना और स्वागतादि – Arrival of the marriage procession and its reception at Janakpur
- श्री सीता-राम विवाह, विदाई – The wedding of Shri Ram and Sita ji and their departure
- बारात का अयोध्या लौटना और अयोध्या में आनंद – Return of the marriage procession to Ayodhya and celebrations in the city
- श्री रामचरित् सुनने-गाने की महिमा – The glory of hearing and singing the story of Lord Ram
**** बालकाण्ड समाप्त – Baal Kaand Ends ****
अयोध्याकाण्ड आगे पढ़ें – Read Ayodhya Kaand Next
प्रथम सोपान मंगलाचरण – Baal Kaand Invocations
श्लोक :
* वर्णानामर्थसंघानां रसानां छन्दसामपि।
मंगलानां च कर्त्तारौ वन्दे वाणीविनायकौ॥1॥
भावार्थ:-अक्षरों, अर्थ समूहों, रसों, छन्दों और मंगलों को करने वाली सरस्वतीजी और गणेशजी की मैं वंदना करता हूँ॥1॥
I worship Maa Saraswati, the Goddess of Speech, and Lord Ganesh, both of whom are the bestowers of all auspiciousness, and are the divine originators of sound and language, represented by the alphabet, the myriad objects they signify, and the poetic verses they inspire.
* भवानीशंकरौ वन्दे श्रद्धाविश्वासरूपिणौ।
याभ्यां विना न पश्यन्ति सिद्धाः स्वान्तःस्थमीश्वरम्॥2॥
भावार्थ:-श्रद्धा और विश्वास के स्वरूप श्री पार्वतीजी और श्री शंकरजी की मैं वंदना करता हूँ, जिनके बिना सिद्धजन अपने अन्तःकरण में स्थित ईश्वर को नहीं देख सकते॥2॥
I worship Goddess Parvati, the embodiment of reverence, and Lord Shankar, the personification of faith. Without their divine grace, even the most enlightened cannot realise the presence of God within their own conscience.
* वन्दे बोधमयं नित्यं गुरुं शंकररूपिणम्।
यमाश्रितो हि वक्रोऽपि चन्द्रः सर्वत्र वन्द्यते॥3॥
भावार्थ:-ज्ञानमय, नित्य, शंकर रूपी गुरु की मैं वन्दना करता हूँ, जिनके आश्रित होने से ही टेढ़ा चन्द्रमा भी सर्वत्र वन्दित होता है॥3॥
I worship the knowledgeable, eternal Guru, Lord Shankar, who embodies all wisdom, and upon whose forehead even the crooked crescent moon is universally revered.
* सीतारामगुणग्रामपुण्यारण्यविहारिणौ।
वन्दे विशुद्धविज्ञानौ कवीश्वरकपीश्वरौ॥4॥
भावार्थ:-श्री सीतारामजी के गुणसमूह रूपी पवित्र वन में विहार करने वाले, विशुद्ध विज्ञान सम्पन्न कवीश्वर श्री वाल्मीकिजी और कपीश्वर श्री हनुमानजी की मैं वन्दना करता हूँ॥4॥
I bow to the King of Poets, Valmiki ji, and the Chief of the Monkeys, Hanuman ji, both blessed with pure wisdom and flourishing in the sacred grove of virtues embodied by Sita ji and Shri Ram.
* उद्भवस्थितिसंहारकारिणीं क्लेशहारिणीम्।
सर्वश्रेयस्करीं सीतां नतोऽहं रामवल्लभाम्॥5॥
भावार्थ:-उत्पत्ति, स्थिति (पालन) और संहार करने वाली, क्लेशों को हरने वाली तथा सम्पूर्ण कल्याणों को करने वाली श्री रामचन्द्रजी की प्रियतमा श्री सीताजी को मैं नमस्कार करता हूँ॥5॥
I bow to Sita ji, the beloved of Shri Ramchandra, who governs creation, sustenance, and dissolution, dispels all afflictions, and bestows supreme welfare and prosperity.
* यन्मायावशवर्ति विश्वमखिलं ब्रह्मादिदेवासुरा
यत्सत्त्वादमृषैव भाति सकलं रज्जौ यथाहेर्भ्रमः।
यत्पादप्लवमेकमेव हि भवाम्भोधेस्तितीर्षावतां
वन्देऽहं तमशेषकारणपरं रामाख्यमीशं हरिम्॥6॥
भावार्थ:-जिनकी माया के वशीभूत सम्पूर्ण विश्व, ब्रह्मादि देवता और असुर हैं, जिनकी सत्ता से रस्सी में सर्प के भ्रम की भाँति यह सारा दृश्य जगत् सत्य ही प्रतीत होता है और जिनके केवल चरण ही भवसागर से तरने की इच्छा वालों के लिए एकमात्र नौका हैं, उन समस्त कारणों से परे (सब कारणों के कारण और सबसे श्रेष्ठ) राम कहलाने वाले भगवान हरि की मैं वंदना करता हूँ॥6॥
Whose Maya (material energy) governs the entire universe, including Lord Brahma, Lord Vishnu, Lord Shiv, other deities, and demons. By His divine power, the visible world appears real, much like the illusion of a snake perceived in a rope. His sacred feet are the only vessel for those seeking to cross the vast ocean of worldly existence. I worship that omnipotent Lord Hari, the transcendental one beyond all reasoning, the ultimate cause of all causes, revered as Lord Ram.
* नानापुराणनिगमागमसम्मतं यद्
रामायणे निगदितं क्वचिदन्यतोऽपि।
स्वान्तःसुखाय तुलसी रघुनाथगाथा
भाषानिबन्धमतिमंजुलमातनोति॥7॥