लंकाकाण्ड विषय सूची – Lanka Kaand Episodes
- षष्ठ सोपान-मंगलाचरण – Invocations
- नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar
- श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice
- रावण-प्रहस्त संवाद, भगवान राम का सुबेल पर्वत पर विश्राम करना तथा चंद्रमा के उदय होने का वर्णन -Dialogue between Ravan and his son Prahast. Lord Ram rests on Mount Subel and a description of the rising moon
- श्री रामजी के बाण से रावण के मुकुट-छत्रादि का गिरना, मन्दोदरी का फिर रावण को समझाना और श्री राम की महिमा कहना – Lord Ram’s arrow strikes down Ravan’s crown and umbrella. Mandodari advises Ravan again and tells him about Lord Ram’s glory
- रावण, घमंड में चूर, मंदोदरी की सलाह की अवहेलना करता है, अंगद का लंका जाना – Ravan, deluded by pride, disregards Mandodari’s advice. Angad departs for Lanka
- रावण की सभा में अंगद-रावण संवाद – Angad-Ravan dialogue in Ravan’s court
- रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram
- युद्ध की तैयारी एवं युद्धारम्भ – Preparation and commencement of war
- माल्यवान का रावण को समझाना, मेघनाद का प्रचंड क्रोध सहित रण में आगमन – Malyavan advises Ravan. Meghnad storms onto the battlefield with fierce fury
- लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, लक्ष्मणजी को शक्ति लगना, हनुमानजी का संजीवनी के लिए जाना, कालनेमि-रावण संवाद, मकरी एवं कालनेमि उद्धार – Battle between Lakshman ji and Meghnad. Meghnad strikes Lakshman ji with Shakti weapon. Hanuman ji proceeds in search of the life-giving herb, dialogue between Kalnemi and Ravan, redemption of the female alligator and Kalnemi
- भरतजी के बाण से हनुमान् का मूर्च्छित होना, भरत-हनुमान् संवाद, श्री रामजी की प्रलापलीला – Struck by Shri Bharat’s arrow, Hanuman ji drops down unconscious; dialogue between Bharat ji and Hanuman ji. Shri Ram’s anguish
- हनुमान्जी का लौटना, लक्ष्मणजी का उठ बैठना, रावण का कुम्भकर्ण को जगाना – Hanuman ji returns, Shri Lakshman regains consciousness. Ravan awakes Kumbhkaran
- कुम्भकर्ण का रावण को उपदेश और विभीषण-कुम्भकर्ण संवाद – Kumbhkaran advises Ravan. Dialogue between Vibhishan and Kumbhkaran
- कुंभकरण युद्ध और भगवान राम के हाथों उसकी परमगति – Kumbhkaran joins the battle and attains liberation at the hands of Lord Ram
- मेघनाद का युद्ध, रामजी का लीला से नागपाश में बँधना – Meghnad’s day in the battle. Lord Ram allows Himself to get bound in the serpent’s noose
- मेघनाद यज्ञ विध्वंस, युद्ध और मेघनाद उद्धार – Destruction of Meghnad’s sacrificial ritual, his battle with Lakshman ji, and his ultimate demise
- रावण का युद्ध के लिए प्रस्थान और श्री रामजी का विजयरथ तथा वानर-राक्षसों का युद्ध – Ravan’s march to the battlefield. Lord Ram’s victory-chariot and an encounter between the monkeys and the demons
- लक्ष्मण-रावण युद्ध, रावण मूर्च्छा, रावण यज्ञ विध्वंस – Ravan and Lakshman ji’s fight. Ravan becomes unconscious. Monkeys destroy Ravan’s sacrificial performance
- इंद्र का श्री रामजी के लिए रथ भेजना, राम-रावण युद्ध – Demigod Indra sends a chariot for Shri Ram. Battle between Lord Ram and Ravan
- रावण का विभीषण पर शक्ति छोड़ना, रावण-हनुमान् युद्ध, रावण का माया रचना, रामजी द्वारा माया नाश, भयंकर युद्ध और रावण की मूर्छा – Ravan hurls the shakti weapon at Vibhishan. Fight between Ravan and Hanuman ji. Lord Ram disperses all phantoms of Ravan. Fierce battle and Ravan’s swoon
- त्रिजटा-सीता संवाद – Dialogue between Sita ji and Trijata
- राम-रावण युद्ध, रावण वध, सर्वत्र जयध्वनि तथा मन्दोदरी-विलाप- Final encounter between Lord Ram and Ravan, end of Ravan, shouts of victory all around and Mandodari’s lamentation
- रावण की अन्त्येष्टि क्रिया, विभीषण का राज्याभिषेक – Ravan’s funeral and Vibhishan’s coronation as King of Lanka
- हनुमान्जी का सीताजी को कुशल सुनाना, सीताजी का आगमन और अग्नि परीक्षा – Hanuman ji carries the happy news to Sita ji. Sita ji rejoins Lord Ram after walking through fire
- देवताओं की स्तुति, इंद्र की अमृत वर्षा – Demigods extol Lord Ram, and Indra rains down nectar on the dead in the battlefield
- शिवजी की स्तुति, विभीषण की प्रार्थना, श्री रामजी के द्वारा भरतजी की प्रेमदशा का वर्णन और विभीषण का वस्त्राभूषण बरसाना – Lord Shiv extols Shri Ram. Vibhishan’s entreaty. Description of Bharat’s love by Lord Ram and the showering of clothes and ornaments by Vibhishan
- पुष्पक विमान पर चढ़कर श्री सीता-रामजी का अवध के लिए प्रस्थान, श्री रामचरित्र की महिमा- Lord Ram and Sita ji leave for Ayodhya on the aerial car, Pushpak. The glory of Lord Ram’s story
***लंकाकाण्ड समाप्त – Lanka Kaand Ends ***
उत्तरकाण्ड आगे पढ़ें – Read Uttar Kaand Next
षष्ठ सोपान- मंगलाचरण – Lanka Kaand Invocations
https://w.soundcloud.com/player/?url=https://soundcloud.com/shri-ramcharitmanas/shlokas-nal-neel-build-bridge-over-the-ocean-with-army&auto_play=false&hide_related=true&show_comments=false&show_user=false&show_reposts=false&visual=false&color=f6861f
श्लोक :
* रामं कामारिसेव्यं भवभयहरणं कालमत्तेभसिंहं
योगीन्द्रं ज्ञानगम्यं गुणनिधिमजितं निर्गुणं निर्विकारम्।
मायातीतं सुरेशं खलवधनिरतं ब्रह्मवृन्दैकदेवं
वन्दे कन्दावदातं सरसिजनयनं देवमुर्वीशरूपम्॥1॥
भावार्थ : कामदेव के शत्रु शिवजी के सेव्य, भव (जन्म-मृत्यु) के भय को हरने वाले, काल रूपी मतवाले हाथी के लिए सिंह के समान, योगियों के स्वामी (योगीश्वर), ज्ञान के द्वारा जानने योग्य, गुणों की निधि, अजेय, निर्गुण, निर्विकार, माया से परे, देवताओं के स्वामी, दुष्टों के वध में तत्पर, ब्राह्मणवृन्द के एकमात्र देवता (रक्षक), जल वाले मेघ के समान सुंदर श्याम, कमल के से नेत्र वाले, पृथ्वीपति (राजा) के रूप में परमदेव श्री रामजी की मैं वंदना करता हूँ॥1॥
“I worship Shri Ram, the Supreme Lord, who is adored by Lord Shiv, the enemy of Cupid, who dispels the fear of repeated births and deaths, who is like a lion to the maddened elephants in the form of time or death, who is the Lord of the realized Sages and can be known only through true knowledge, who is a mine of all virtues, unconquerable, untouched by material qualities, flawless, beyond the illusion of Maya, the Lord of all the Demigods, devoted to the destruction of evil-doers, the sole protector of Brahmins, whose complexion is like a rain-filled cloud, whose eyes resemble lotuses, and who has manifested as the King of the Earth…
* शंखेन्द्वाभमतीवसुन्दरतनुं शार्दूलचर्माम्बरं
कालव्यालकरालभूषणधरं गंगाशशांकप्रियम्।
काशीशं कलिकल्मषौघशमनं कल्याणकल्पद्रुमं
नौमीड्यं गिरिजापतिं गुणनिधिं कन्दर्पहं शंकरम्॥2॥
भावार्थ : शंख और चंद्रमा की सी कांति के अत्यंत सुंदर शरीर वाले, व्याघ्रचर्म के वस्त्र वाले, काल के समान (अथवा काले रंग के) भयानक सर्पों का भूषण धारण करने वाले, गंगा और चंद्रमा के प्रेमी, काशीपति, कलियुग के पाप समूह का नाश करने वाले, कल्याण के कल्पवृक्ष, गुणों के निधान और कामदेव को भस्म करने वाले, पार्वती पति वन्दनीय श्री शंकरजी को मैं नमस्कार करता हूँ॥2॥
…I bow to the revered Lord Shankar, whose body shines with the radiance of the conch and the Moon, adorned in a tiger-skin garment, wearing dreadful serpents like the dark colour of death itself as His ornaments; the beloved of the Ganga river and the Moon, the Lord of Kashi, destroyer of the sins of the Kali age, the wish-fulfilling tree of all auspiciousness, the abode of all virtues, the destroyer of Kaamdev (Cupid), and the venerable consort of Goddess Parvati…
श्लोक :
यो ददाति सतां शम्भुः कैवल्यमपि दुर्लभम्।
खलानां दण्डकृद्योऽसौ शंकरः शं तनोतु मे॥3॥
भावार्थ : जो सत् पुरुषों को अत्यंत दुर्लभ कैवल्यमुक्ति तक दे डालते हैं और जो दुष्टों को दण्ड देने वाले हैं, वे कल्याणकारी श्री शम्भु मेरे कल्याण का विस्तार करें॥3॥
…May that auspicious Lord Shambhu, who grants even the most rare form of liberation to the virtuous and who is the dispenser of punishment to the wicked, bestow welfare and well-being upon me…
दोहा :
* लव निमेष परमानु जुग बरष कलप सर चंड।
भजसि न मन तेहि राम को कालु जासु कोदंड॥
भावार्थ : लव, निमेष, परमाणु, वर्ष, युग और कल्प जिनके प्रचण्ड बाण हैं और काल जिनका धनुष है, हे मन! तू उन श्री रामजी को क्यों नहीं भजता?
…O’ Heart, why do you not worship Lord Ram, who wields time itself as His bow and commands the various divisions of time, be it a moment, an atom, an era, a year, or the very lifespan of the Universe, as His fierce arrows?”
सोरठा :
* सिंधु बचन सुनि राम सचिव बोलि प्रभु अस कहेउ।
अब बिलंबु केहि काम करहु सेतु उतरै कटकु॥
भावार्थ : समुद्र के वचन सुनकर प्रभु श्री रामजी ने मंत्रियों को बुलाकर ऐसा कहा- अब विलंब किसलिए हो रहा है? सेतु (पुल) तैयार करो, जिसमें सेना उतरे।॥
Upon hearing the ocean’s words, Shri Ram called for His Ministers and said, “What cause is there for delay now? Begin building the bridge so that the army may cross over.”
* सुनहु भानुकुल केतु जामवंत कर जोरि कह।
नाथ नाम तव सेतु नर चढ़ि भव सागर तरहिं॥
भावार्थ : जाम्बवान् ने हाथ जोड़कर कहा- हे सूर्यकुल के ध्वजास्वरूप (कीर्ति को बढ़ाने वाले) श्री रामजी! सुनिए। हे नाथ! (सबसे बड़ा) सेतु तो आपका नाम ही है, जिस पर चढ़कर (जिसका आश्रय लेकर) मनुष्य संसार रूपी समुद्र से पार हो जाते हैं।
With folded hands, Jambvant said, “O’ Glory of the Solar Race, Your very name, my Lord, is the bridge upon which beings may tread to cross the vast ocean of worldly existence…
चौपाई :
* यह लघु जलधि तरत कति बारा। अस सुनि पुनि कह पवनकुमारा॥
प्रभु प्रताप बड़वानल भारी। सोषेउ प्रथम पयोनिधि बारी॥1॥
भावार्थ : फिर यह छोटा सा समुद्र पार करने में कितनी देर लगेगी? ऐसा सुनकर फिर पवनकुमार श्री हनुमान्जी ने कहा- प्रभु का प्रताप भारी बड़वानल (समुद्र की आग) के समान है। इसने पहले समुद्र के जल को सोख लिया था,॥1॥
…Then surely, crossing this small ocean will not take much time.” Hanuman ji, the Son of the Wind God, said, “O’ Lord, Your glory is like the mighty fire that burns beneath the ocean’s depths. It had earlier dried up the waters completely,…
* तव रिपु नारि रुदन जल धारा। भरेउ बहोरि भयउ तेहिं खारा॥
सुनि अति उकुति पवनसुत केरी। हरषे कपि रघुपति तन हेरी॥2॥
भावार्थ : परन्तु आपके शत्रुओं की स्त्रियों के आँसुओं की धारा से यह फिर भर गया और उसी से खारा भी हो गया। हनुमान्जी की यह अत्युक्ति (अलंकारपूर्ण युक्ति) सुनकर वानर श्री रघुनाथजी की ओर देखकर हर्षित हो गए॥2॥
…but the tears shed by the wives of Your enemies has refilled the ocean, making it salty once again.” Hearing this poetic exaggeration from Hanuman ji, the monkeys rejoiced and looked towards Shri Raghunath ji with delight.
* जामवंत बोले दोउ भाई। नल नीलहि सब कथा सुनाई॥
राम प्रताप सुमिरि मन माहीं। करहु सेतु प्रयास कछु नाहीं॥3॥
भावार्थ : जाम्बवान् ने नल-नील दोनों भाइयों को बुलाकर उन्हें सारी कथा कह सुनाई (और कहा-) मन में श्री रामजी के प्रताप को स्मरण करके सेतु तैयार करो, (रामप्रताप से) कुछ भी परिश्रम नहीं होगा॥3॥
Jambvant then summoned the two brothers, Nal and Neel, and recounted the entire matter to them. He said, “Invoke the glory of Shri Ram within your hearts and begin constructing the bridge, you will face no difficulty in doing so.”
* बोलि लिए कपि निकर बहोरी। सकल सुनहु बिनती कछु मोरी॥
राम चरन पंकज उर धरहू। कौतुक एक भालु कपि करहू॥4॥
भावार्थ : फिर वानरों के समूह को बुला लिया (और कहा-) आप सब लोग मेरी कुछ विनती सुनिए। अपने हृदय में श्री रामजी के चरण-कमलों को धारण कर लीजिए और सब भालू और वानर एक खेल कीजिए॥4॥
Then he summoned the groups of monkeys and said, “Listen to my words, enshrine the feet of Lord Ram within your hearts, and let every monkey and bear take part in this joyous task…
* धावहु मर्कट बिकट बरूथा। आनहु बिटप गिरिन्ह के जूथा॥
सुनि कपि भालु चले करि हूहा। जय रघुबीर प्रताप समूहा॥5॥