अरण्यकाण्ड विषय सूची – Aranya Kaand Episodes
- तृतीय सोपान-मंगलाचरण -Invocations
- जयंत की कुटिलता एवं फल प्राप्ति और श्री राम ऋषि अत्रि मिलन – Jayant’s mischief and punishment. Shri Ram meets Sage Atri
- ऋषि अत्रि स्तुति – Sage Atri Extols Shri Ram
- श्री सीता-अनसूया मिलन और श्री सीताजी को अनसूयाजी का पतिव्रत धर्म कहना – Sita ji meets with Anasuya, Sage Atri’s wife, who imparts discourse on the duties of a devoted wife
- श्री रामजी का आगे प्रस्थान, विराध वध और शरभंग प्रसंग – Lord Ram proceeds further and kills Viradh. The episode of the sage Sarabhang
- राक्षस वध की प्रतिज्ञा करना, सुतीक्ष्णजी का प्रेम, अगस्त्य मिलन, अगस्त्य संवाद – Lord Ram takes a vow to kill the demons. Sutikshan’s love and Lord Ram’s meeting with the sage Agastya
- श्री राम का दंडकवन प्रवेश, जटायु मिलन, पंचवटी निवास और श्री राम-लक्ष्मण संवाद – Lord Ram takes up His abode at Panchvati, dialogue between Lord Ram and Lakshman
- शूर्पणखा की कथा, शूर्पणखा का खरदूषण के पास जाना और खरदूषणादि का वध – The story of Shurpanakha. Lord Ram kills Khar, Dushan and Trishira
- शूर्पणखा का रावण के निकट जाना- Shurpanakha approaches Ravan
- श्री सीताजी का अग्नि प्रवेश और माया सीता, मारीच प्रसंग और स्वर्णमृग रूप में मारीच का मारा जाना – Sita ji enters into the fire leaving Her shadow behind. The episode of Marich and how he was killed in the form of a golden deer
- श्री सीताहरण और श्री सीता विलाप, जटायु-रावण युद्ध – Sita ji’s abduction by Ravan and her lamentation. Intense battle between Jatayu and Ravan
- अशोक वाटिका में सीताजी को रखना, श्री रामजी का विलाप, जटायु का प्रसंग, कबन्ध उद्धार – Keeping Sita ji in Ashok Vatika, Shri Ram’s lamentation and his meeting with Jatayu, along with Kabandh’s salvation
- शबरी पर कृपा, नवधा भक्ति उपदेश और पम्पासर की ओर प्रस्थान – Shri Ram’s grace on Shabri, discourse on the nine forms of devotion, and departure for Pampa Lake
- नारद मुनि-श्री राम संवाद – Sage Narad’s dialogue with Lord Ram
- संतों के लक्षण और सत्संग भजन के लिए प्रेरणा – The virtues of saints and the bliss found in hearing the glories of Lord Ram
****अरण्यकाण्ड समाप्त – Aranya Kaand Ends****
किष्किन्धाकाण्ड आगे पढ़ें – Read Kishkindha Kaand Next
तृतीय सोपान मंगलाचरण – Aranya Kaand Invocations
https://w.soundcloud.com/player/?url=https://soundcloud.com/shri-ramcharitmanas/aranya-kaand-invocations&auto_play=false&hide_related=true&show_comments=false&show_user=false&show_reposts=false&visual=false&color=f6861f
श्लोक :
* मूलंधर्मतरो र्विवेकजलधेः पूर्णेन्दुमानन्ददं
वैराग्याम्बुजभास्करं ह्यघघनध्वान्तापहं तापहम्।
मोहाम्भोधरपूगपाटनविधौ स्वःसम्भवं शंकरं
वंदे ब्रह्मकुलं कलंकशमनं श्री रामभूपप्रियम्॥1॥
भावार्थ : धर्म रूपी वृक्ष के मूल, विवेक रूपी समुद्र को आनंद देने वाले पूर्णचन्द्र, वैराग्य रूपी कमल के (विकसित करने वाले) सूर्य, पाप रूपी घोर अंधकार को निश्चय ही मिटाने वाले, तीनों तापों को हरने वाले, मोह रूपी बादलों के समूह को छिन्न-भिन्न करने की विधि (क्रिया) में आकाश से उत्पन्न पवन स्वरूप, ब्रह्माजी के वंशज (आत्मज) तथा कलंकनाशक, महाराज श्री रामचन्द्रजी के प्रिय श्री शंकरजी की मैं वंदना करता हूँ॥1॥
I bow with reverence to Lord Shankar, the root of the tree of righteousness, the full Moon that delights the ocean of wisdom, the radiant Sun that nourishes the lotuses of detachment, the dispeller of the darkness of sin, the remover of the threefold sorrows, the wind that scatters the clouds of ignorance, the self-born and ever-compassionate One, of the lineage of Lord Brahma, the purifier of all impurities, and the beloved of King Shri Ram.
* सान्द्रानन्दपयोदसौभगतनुं पीताम्बरं सुंदरं
पाणौ बाणशरासनं कटिलसत्तूणीरभारं वरम्।
राजीवायतलोचनं धृतजटाजूटेन संशोभितं
सीतालक्ष्मणसंयुतं पथिगतं रामाभिरामं भजे॥2॥
भावार्थ : जिनका शरीर जलयुक्त मेघों के समान सुंदर (श्यामवर्ण) एवं आनंदघन है, जो सुंदर (वल्कल का) पीत वस्त्र धारण किए हैं, जिनके हाथों में बाण और धनुष हैं, कमर उत्तम तरकस के भार से सुशोभित है, कमल के समान विशाल नेत्र हैं और मस्तक पर जटाजूट धारण किए हैं, उन अत्यन्त शोभायमान श्री सीताजी और लक्ष्मणजी सहित मार्ग में चलते हुए आनंद देने वाले श्री रामचन्द्रजी को मैं भजता हूँ॥2॥
I worship Shri Ram, the source of all joy, whose graceful form radiates bliss. His complexion shines dark like rain-filled clouds, and He is adorned in resplendent yellow garments. A bow and arrow rest in His hands, with a quiver full of arrows fastened at His waist. His eyes are wide and gentle like lotus petals, and His head is crowned with matted locks. He walks in divine majesty, accompanied by Sita ji and Lakshman ji on their sacred journey.
श्लोक :
* उमा राम गुन गूढ़ पंडित मुनि पावहिं बिरति।
पावहिं मोह बिमूढ़ जे हरि बिमुख न धर्म रति॥
भावार्थ : हे पार्वती! श्री रामजी के गुण गूढ़ हैं, पण्डित और मुनि उन्हें समझकर वैराग्य प्राप्त करते हैं, परन्तु जो भगवान से विमुख हैं और जिनका धर्म में प्रेम नहीं है, वे महामूढ़ (उन्हें सुनकर) मोह को प्राप्त होते हैं।
Lord Shiv says to Goddess Parvati, “O’ Uma, the virtues of Lord Ram are profoundly mysterious. The Sages and the wise men, upon hearing them, develop deep dispassion, while the ignorant, the opponents of Lord Hari, or those averse to righteousness, become deluded by those very virtues…
*चौपाई :
पुर नर भरत प्रीति मैं गाई। मति अनुरूप अनूप सुहाई॥
अब प्रभु चरित सुनहु अति पावन। करत जे बन सुर नर मुनि भावन॥1॥
भावार्थ : पुरवासियों के और भरतजी के अनुपम और सुंदर प्रेम का मैंने अपनी बुद्धि के अनुसार गान किया। अब देवता, मनुष्य और मुनियों के मन को भाने वाले प्रभु श्री रामचन्द्रजी के वे अत्यन्त पवित्र चरित्र सुनो, जिन्हें वे वन में कर रहे हैं॥1॥
…So far, I have narrated to the best of my ability the unmatched and heartfelt devotion of Shri Bharat and the people of Ayodhya for Lord Ram. Now, listen to the supremely holy and delightful deeds of Lord Ram in the forest, which are adored by Demigods, humans, and Sages alike.”
* एक बार चुनि कुसुम सुहाए। निज कर भूषन राम बनाए॥
सीतहि पहिराए प्रभु सादर। बैठे फटिक सिला पर सुंदर॥2॥
भावार्थ : एक बार सुंदर फूल चुनकर श्री रामजी ने अपने हाथों से भाँति-भाँति के गहने बनाए और सुंदर स्फटिक शिला पर बैठे हुए प्रभु ने आदर के साथ वे गहने श्री सीताजी को पहनाए॥2॥
One day, Lord Ram gently picked beautiful flowers and crafted many delicate ornaments from them. With love, He adorned Sita ji and then sat beside Her upon a splendid crystal rock.
* सुरपति सुत धरि बायस बेषा। सठ चाहत रघुपति बल देखा॥
जिमि पिपीलिका सागर थाहा। महा मंदमति पावन चाहा॥3॥
भावार्थ : देवराज इन्द्र का मूर्ख पुत्र जयन्त कौए का रूप धरकर श्री रघुनाथजी का बल देखना चाहता है। जैसे महान मंदबुद्धि चींटी समुद्र का थाह पाना चाहती हो॥3॥
Jayant, the son of Demigod Indra, assumed the form of a crow and appeared there. In his folly, he sought to test the might of Lord Raghupati, like a foolish ant attempting to measure the depth of the ocean.
*सीता चरन चोंच हति भागा। मूढ़ मंदमति कारन कागा॥
चला रुधिर रघुनायक जाना। सींक धनुष सायक संधाना॥4॥