किष्किंधाकाण्ड विषय सूची – Kishkindha Kaand Episodes
- चतुर्थ सोपान-मंगलाचरण – Invocations
- श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv
- सुग्रीव का दुःख सुनाना, बालि वध की प्रतिज्ञा – Sugriv apprises Lord Ram of his woes, and in response, Lord Ram vows to kill Bali
- श्री रामजी का मित्र लक्षण वर्णन और सुग्रीव का वैराग्य – Lord Ram elaborates on the qualities of a true friend. Sugriv’s dispassion
- बालि-सुग्रीव युद्ध और बालि उद्धार – Duel between Bali and Sugriv, liberation of Bali
- तारा का विलाप और श्री रामजी का उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद – Tara’s lament, Lord Ram’s advice, Sugriv’s coronation, Angad’s appointment as Crown Prince
- वर्षा ऋतु वर्णन – A description of the rainy season
- शरद ऋतु का आगमन और श्री राम की सुग्रीव पर नाराजी- Arrival of Autumn season. Lord Ram’s displeasure towards Sugriv
- लक्ष्मणजी का कोप और सुग्रीव-राम संवाद – Lakshman’s wrath and Dialogue between Sugriv and Lord Ram
- सीताजी की खोज के लिए बंदरों का प्रस्थान – The departure of the monkeys in quest of Sita ji
- गुफा में तपस्विनी के दर्शन, वानरों का समुद्र तट पर आना, सम्पाती से भेंट और बातचीत – The monkeys meet a hermitess in a cave, she teleports them to the seashore and they meet Sampati
- समुद्र लाँघने का परामर्श, जाम्बवन्त का हनुमान्जी को बल याद दिलाकर उत्साहित करना, श्री राम-गुण का माहात्म्य – Sampati tells the monkeys to leap across the ocean, Jambvant encourages Hanuman by reminding him of his strength. Glory of Lord Ram’s virtues
***किष्किंधाकाण्ड समाप्त – Kishkindha Kaand Ends ***
सुन्दरकाण्ड आगे पढ़ें – Read Sunder Kaand Next
चतुर्थ सोपान-मंगलाचरण – Kishkindha Kaand Invocations
https://w.soundcloud.com/player/?url=https://soundcloud.com/shri-ramcharitmanas/ram-ji-reaches-rishaymook-parvat&auto_play=false&hide_related=true&show_comments=false&show_user=false&show_reposts=false&visual=false&color=f6861f
श्लोक :
* कुन्देन्दीवरसुन्दरावतिबलौ विज्ञानधामावुभौ
शोभाढ्यौ वरधन्विनौ श्रुतिनुतौ गोविप्रवृन्दप्रियौ।
मायामानुषरूपिणौ रघुवरौ सद्धर्मवर्मौ हितौ
सीतान्वेषणतत्परौ पथिगतौ भक्तिप्रदौ तौ हि नः ॥1॥
भावार्थ : कुन्दपुष्प और नीलकमल के समान सुंदर गौर एवं श्यामवर्ण, अत्यंत बलवान्, विज्ञान के धाम, शोभा संपन्न, श्रेष्ठ धनुर्धर, वेदों के द्वारा वन्दित, गौ एवं ब्राह्मणों के समूह के प्रिय (अथवा प्रेमी), माया से मनुष्य रूप धारण किए हुए, श्रेष्ठ धर्म के लिए कवचस्वरूप, सबके हितकारी, श्री सीताजी की खोज में लगे हुए, पथिक रूप रघुकुल के श्रेष्ठ श्री रामजी और श्री लक्ष्मणजी दोनों भाई निश्चय ही हमें भक्तिप्रद हों ॥1॥
Charming as the white jasmine (Shri Lakshman) and the blue lotus (Shri Ram), mighty in strength, repositories of divine wisdom, radiant with grace, peerless as archers, glorified in the Vedas, and ever affectionate to cows and Brahmins, they descended in human form by their own divine illusionary energy (Maya) into the noble Raghu lineage, like a shield of armour guarding the supreme path of righteousness. Compassionate to all, wandering on foot in search of Sita ji, may Shri Ram and Shri Lakshman shower upon us the eternal gift of devotion.
* ब्रह्माम्भोधिसमुद्भवं कलिमलप्रध्वंसनं चाव्ययं
श्रीमच्छम्भुमुखेन्दुसुन्दरवरे संशोभितं सर्वदा।
संसारामयभेषजं सुखकरं श्रीजानकीजीवनं
धन्यास्ते कृतिनः पिबन्ति सततं श्रीरामनामामृतम्॥2॥
भावार्थ : वे सुकृती (पुण्यात्मा पुरुष) धन्य हैं जो वेद रूपी समुद्र (के मथने) से उत्पन्न हुए कलियुग के मल को सर्वथा नष्ट कर देने वाले, अविनाशी, भगवान श्री शंभु के सुंदर एवं श्रेष्ठ मुख रूपी चंद्रमा में सदा शोभायमान, जन्म-मरण रूपी रोग के औषध, सबको सुख देने वाले और श्री जानकीजी के जीवनस्वरूप श्री राम नाम रूपी अमृत का निरंतर पान करते रहते हैं॥2॥
Blessed are those pious souls who continuously drink the nectar of Lord Ram’s name, churned out of the ocean of the Vedas. The divine name of Shri Ram completely destroys the sins of Kaliyug and remains eternal, shining ever brightly in the most beautiful Moon-like mouth of the glorious Lord Shambhu (Shiv ji). It serves as a medicine to put an end to transmigration, is a source of bliss, and is the very life of King Janak’s daughter, Sita ji.
सोरठा :
मुक्ति जन्म महि जानि ग्यान खान अघ हानि कर।
जहँ बस संभु भवानि सो कासी सेइअ कस न ॥
भावार्थ : जहाँ श्री शिव-पार्वती बसते हैं, उस काशी को मुक्ति की जन्मभूमि, ज्ञान की खान और पापों का नाश करने वाली जानकर उसका सेवन क्यों न किया जाए?
Why not reside and undertake devotion in Kashi, the abode of Lord Shambhu and Goddess Bhawani, the birthplace of liberation (final beatitude), the mine of spiritual wisdom and the destroyer of sins?
* जरत सकल सुर बृंद बिषम गरल जेहिं पान किय।
तेहि न भजसि मन मंद को कृपाल संकर सरिस॥
भावार्थ : जिस भीषण हलाहल विष से सब देवतागण जल रहे थे उसको जिन्होंने स्वयं पान कर लिया, रे मन्द मन! तू उन शंकरजी को क्यों नहीं भजता? उनके समान कृपालु (और) कौन है?
O’ Foolish mind, why do you not worship Lord Shiv, who drank the deadly poison churned from the ocean of milk, the very presence of which was burning all the hosts of Demigods? Who else could be as compassionate as Lord Shankar?
चौपाई :
* आगें चले बहुरि रघुराया। रिष्यमूक पर्बत निअराया॥
तहँ रह सचिव सहित सुग्रीवा। आवत देखि अतुल बल सींवा॥1॥
भावार्थ : श्री रघुनाथजी फिर आगे चले। ऋष्यमूक पर्वत निकट आ गया। वहाँ (ऋष्यमूक पर्वत पर) मंत्रियों सहित सुग्रीव रहते थे। अतुलनीय बल की सीमा श्री रामचंद्रजी और लक्ष्मणजी को आते देखकर-॥1॥
Moving on from the sacred Pampa Lake, Shri Ram reached the region of Rishimukh Mountain, where the Monkey King Sugriv dwelt with his Ministers. As he beheld Shri Ram and Lakshman ji, the very embodiments of boundless strength,…
* अति सभीत कह सुनु हनुमाना। पुरुष जुगल बल रूप निधाना॥
धरि बटु रूप देखु तैं जाई। कहेसु जानि जियँ सयन बुझाई॥2॥
भावार्थ : सुग्रीव अत्यंत भयभीत होकर बोले- हे हनुमान्! सुनो, ये दोनों पुरुष बल और रूप के निधान हैं। तुम ब्रह्मचारी का रूप धारण करके जाकर देखो। अपने हृदय में उनकी यथार्थ बात जानकर मुझे इशारे से समझाकर कह देना॥2॥
…he got extremely frightened and said to Hanuman ji, “These two men are a mine of beauty and strength. Disguise yourself as a Brahmin student, go and observe them, comprehend their intentions within your mind, and convey it to me through signs…
* पठए बालि होहिं मन मैला। भागौं तुरत तजौं यह सैला॥
बिप्र रूप धरि कपि तहँ गयऊ। माथ नाइ पूछत अस भयऊ॥3॥
भावार्थ : यदि वे मन के मलिन बालि के भेजे हुए हों तो मैं तुरंत ही इस पर्वत को छोड़कर भाग जाऊँ (यह सुनकर) हनुमान्जी ब्राह्मण का रूप धरकर वहाँ गए और मस्तक नवाकर इस प्रकार पूछने लगे-॥3॥
…If they have been sent by the malicious Bali, I shall at once abandon this mountain and flee.” Hanuman ji then went forth in the guise of a Brahmin, and after bowing his head in reverence, he inquired…
* को तुम्ह स्यामल गौर सरीरा। छत्री रूप फिरहु बन बीरा ॥
कठिन भूमि कोमल पद गामी। कवन हेतु बिचरहु बन स्वामी॥4॥
भावार्थ : हे वीर! साँवले और गोरे शरीर वाले आप कौन हैं, जो क्षत्रिय के रूप में वन में फिर रहे हैं? हे स्वामी! कठोर भूमि पर कोमल चरणों से चलने वाले आप किस कारण वन में विचर रहे हैं?॥4॥
…”Who are You, O’ Valiant ones, one adorned with a blue-hued complexion and the other fair, wandering through the forest like mighty warriors? O’ Master, what brings You to tread this rugged path with such tender feet?…
* मृदुल मनोहर सुंदर गाता। सहत दुसह बन आतप बाता ॥
की तुम्ह तीनि देव महँ कोऊ। नर नारायन की तुम्ह दोऊ॥5॥